शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अगले साल तक गली-गली में फुटबाल को पहुंचाएगी केंद्र सरकार

· · 1 मिनट

अगले साल तक गली-गली में फुटबाल को पहुंचाएगी केंद्र सरकार

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्र सरकार ने आज लोकसभा में कहा कि वह अगले साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के साथ ही देश में गली-गली में फुटबाल का प्रचार करना चाहती है।

खेल एवं युवा मामलों के मंत्री विजय गोयल ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं कहा है कि क्रिकेट के अलावा फुटबाल, हाकी, कबड्डी और खो-खो जैसे खेलों को भी प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस साल देश में ब्रिक्स फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। भारत में इस वर्ष होने वाली 8वीं ब्रिक्स शिखर बैठक के अवसर पर ब्रिक्स फुटबाल टूर्नामेंट का ऐतिहासिक पहला एडिशन भारत में आयोजित किया जाएगा।

इससे पूर्व तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य ने देश में फुटबाल की खराब हालत का मुद्दा उठाया और कहा कि भारत फुटबाल रैंकिंग में 166वें स्थान पर चला गया है और फुटबाल खेल संघ इस खेल को बढ़ावा देने के लिए कुछ नहीं कर रहा है। उन्होंने मंत्री से फुटबाल के खेल को बचाने की अपील की।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख