गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अहमद के निधन के बाद भी बजट पेश किये जाने पर खडगे का सरकार पर हमला

· · 1 मिनट

अहमद के निधन के बाद भी बजट पेश किये जाने पर खडगे का सरकार पर हमला

नई दिल्ली (भाषा)। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री ई. अहमद के निधन के बाद भी केंद्रीय बजट पेश किये जाने के सरकार के रख की आलोचना की और आरोप लगाया कि इस खबर को जारी करने में देरी की गयी ताकि बिना किसी अवरोध के बजट पेश किया जा सके।

खडगे ने कहा, ‘‘उन्हें इसके (ई अहमद के निधन) बारे में जानकारी थी और इसे सार्वजनिक करने के बारे में फैसला कर सकते थे, लेकिन उन्होंने इसे रोककर रखा। उन्होंने सोचा कि बजट पेश किये जाने के बाद वह फैसला करेंगे।” उन्होंने कहा, ‘‘यह अमानवीय कृत्य है। ऐसे समय में इस तरह के राजनेता को लेकर सरकार का रख स्वीकार्य नहीं है। बजट के लिए बहुत समय है। वे बजट स्थगित कर सकते थे और इसे कल करा सकते थे लेकिन उन्होंने इस बात को नहीं माना।”

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के मुताबिक वह केरल के सांसदों से जाकर मुलाकात करेंगे और इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद संसद में उचित तरीके से इसे उठाएंगे। 78 वर्षीय अहमद का यहां आरएमएल अस्पताल में कल आधी रात के बाद निधन हो गया। केरल के मल्लपुरम से सांसद और आईयूएमएल नेता अहमद को कल संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान दिल का दौरा पडा था। अहमद के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें आरएमएल अस्पताल में उनसे मिलने नहीं दिया गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख