शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गोवा के बाद महाराष्ट्र में भी सामने आये मंकी फीवर के मामले

· · 1 मिनट

गोवा के बाद महाराष्ट्र में भी सामने आये मंकी फीवर के मामले

पणजी (भाषा)। गोवा में पिछले साल तीन लोगों की जान लेने और सैकड़ों को संक्रमित करने के बाद पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी मंकी फीवर के कई मामले सामने आ रहे हैं।

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार क्यासनूर फॉरेस्ट डिजीज (केएफडी) का सबसे पहले कर्नाटक के शिमोगा में क्यासानूर वन में पता चला। यह वायरल बुखार पश्चिमी घाट में गोवा, केरल और महाराष्ट्र के किसानों में फैला हुआ है।

मणिपाल विश्वविद्यालय के विषाणु अनुसंधान केंद्र के साथ काम कर रहे विषाणु विज्ञानी जी अरण कुमार ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र से इसके मरीज सामने आ रहे हैं। यह रोग पूरे पश्चिमी घाट पर फैला हुआ है। यह छूने से फैलता है और मौसमी बीमारी है जो ज्यादातर दिसंबर से मई के महीनों में पायी जाती है जब शुष्क मौसम होता है।”

गोवा के सत्तारी तालुक में गत वर्ष केएफडी से तीन लोगों की मौत हो गयी थी जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया था। अभी तक इस दूरवर्ती इलाके में 8000 से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इस बीच पणजी से 50 किलोमीटर दूर स्थित सत्तारी तालुक में इस बीमारी का कहर जारी है और 26 लोग केएफडी पॉजीटिव पाये गये हैं। आमतौर पर यह बीमारी बंदरों के शव से इंसानों में फैलती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख