गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद पहली बार बोले योगी अादित्यनाथ, प्रदेश में सुशासन राज आएगा

· · 1 मिनट

मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद पहली बार बोले योगी अादित्यनाथ, प्रदेश में सुशासन राज आएगा

लखनऊ। सीएम चुने के बाद योगी आदित्यनाथ देर शाम राजभवन में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। बाहर निकलने पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सुशासन राज आएगा। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास के नारे को भी दुहराया और राज्यपाल ने मुझे आमंत्रित किया इसक लिए उनका आभार।

इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में आज उनके नाम का ऐलान हुआ। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बताया कि योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के मेयर डाक्टर दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- फटे हुए कान और उसमें पहना गया कुण्डल है ‘योगी’ आदित्यनाथ की पहचान

ऐसा पहली बार हुआ है, जब उत्तर प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाये गये हैं। प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री के ऐलान को लेकर करीब एक हफ्ते का इंतजार आज शाम खत्म हो गया और विधायक दल की बैठक में आदित्यनाथ को अप्रत्याशित रूप से प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। गोरक्षापीठाधीश्वर आदित्यनाथ की छवि कट्टर हिन्दुत्ववादी नेता की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि योगी ने बैठक में आग्रह किया था कि उन्हें दो और सहयोगी दिए जाएं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख