गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अमेरिका की UFO फाइलों के बाद भारत में एलियन की चर्चा तेज़, जानिए देश में कहां-कहां दिख चुके हैं रहस्यमयी ऑब्जेक्ट

अमेरिका ने यूएफओ से जुड़ी नई फाइलें जारी की हैं। इन फाइलों में रहस्यमयी उड़ती वस्तुओं का जिक्र है। भारत में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। लद्दाख, इम्फाल, कोलकाता और चेन्नई में भी यूएफओ देखे जाने की खबरें आई हैं। हालांकि, इन्हें एलियन यान मानने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

· · 3 मिनट

अमेरिका की UFO फाइलों के बाद भारत में एलियन की चर्चा तेज़, जानिए देश में कहां-कहां दिख चुके हैं रहस्यमयी ऑब्जेक्ट

दुनिया भर में UFO यानी “अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट” को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। इसकी वजह अमेरिका द्वारा जारी की गई नई UFO फाइलें हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने हाल ही में 160 से ज्यादा दस्तावेज, फोटो और वीडियो सार्वजनिक किए हैं, जिनमें कई ऐसे उड़ते ऑब्जेक्ट्स का जिक्र है जिन्हें आज तक पहचान नहीं मिली। इन फाइलों में सैन्य पायलटों, अंतरिक्ष मिशनों और ड्रोन ऑपरेटरों द्वारा देखी गई रहस्यमयी घटनाओं का विवरण शामिल है। अमेरिका में जारी इन फाइलों के बाद भारत में भी पुराने UFO मामलों की चर्चा फिर शुरू हो गई है। भारत में पिछले कई दशकों में अलग-अलग जगहों पर आसमान में रहस्यमयी रोशनी और उड़ती वस्तुएं देखे जाने के दावे किए गए हैं। हालांकि इनमें से किसी भी घटना को आधिकारिक तौर पर एलियन या दूसरे ग्रहों से जुड़ा नहीं माना गया है।

आखिर UFO क्या होता है?

UFO का मतलब होता है “अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट” यानी ऐसी उड़ती वस्तु जिसकी पहचान तुरंत नहीं हो सके। अब अमेरिका में इसके लिए UAP (Unidentified Anomalous Phenomena) शब्द भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका मतलब जरूरी नहीं कि वह एलियन यान ही हो। कई मामलों में ये ड्रोन, मौसम गुब्बारे, सैन्य तकनीक, प्राकृतिक घटनाएं या ऑप्टिकल भ्रम भी निकलते हैं।

अमेरिका ने क्यों जारी कीं UFO फाइलें?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश के बाद पेंटागन ने UFO और UAP से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने शुरू किए हैं। इसके लिए एक अलग सरकारी वेबसाइट भी लॉन्च की गई है, जहां धीरे-धीरे और रिकॉर्ड जारी किए जाएंगे। इन फाइलों में रहस्यमयी रोशनी वाले ऑब्जेक्ट, तेज गति से उड़ने वाली गोलाकार चीजें, मून मिशनों के दौरान दिखे अजीब प्रकाश और सैन्य विमानों के पास दिखाई दिए “ऑर्ब” जैसी घटनाओं का जिक्र किया गया है। हालांकि पेंटागन ने साफ कहा है कि इन फाइलों में एलियन जीवन का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

भारत में कब-कब दिखे UFO?

भारत में भी कई बार UFO जैसी घटनाओं की खबरें सामने आ चुकी हैं।

1. लद्दाख में सबसे ज्यादा चर्चा

‘इंडिया टुडे’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2012 और 2013 में लद्दाख क्षेत्र में भारतीय सेना और ITBP जवानों ने आसमान में कई रहस्यमयी चमकदार वस्तुएं देखने की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त से अक्टूबर 2012 के बीच 100 से ज्यादा बार ऐसी रोशनियां देखी गईं। ये ऑब्जेक्ट कभी आसमान में स्थिर दिखते थे तो कभी तेजी से दिशा बदलते थे।

2. इम्फाल एयरपोर्ट घटना

नवंबर 2023 में मणिपुर के इम्फाल एयरपोर्ट के ऊपर एक रहस्यमयी उड़ती वस्तु दिखाई देने के बाद उड़ानों पर असर पड़ा था। भारतीय वायुसेना ने जांच के लिए राफेल लड़ाकू विमान भी भेजे थे, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

3. कोलकाता और चेन्नई में भी दिखीं रहस्यमयी रोशनियां

कोलकाता, चेन्नई और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी समय-समय पर आसमान में अजीब रोशनी और उड़ती वस्तुएं देखने के दावे किए गए। हालांकि बाद में कई मामलों को कैमरा इफेक्ट, मौसमीय घटनाओं या डिजिटल एडिटिंग से जुड़ा माना गया।

क्या सच में एलियन पृथ्वी पर आते हैं?

यह सवाल अब भी रहस्य बना हुआ है। NASA और पेंटागन दोनों ने कहा है कि अभी तक ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है जो साबित करे कि UFO सीधे एलियन तकनीक हैं। कई वैज्ञानिकों का मानना है कि ज्यादातर घटनाओं के पीछे तकनीकी, प्राकृतिक या मानव निर्मित कारण हो सकते हैं। हालांकि दुनियाभर में UFO को लेकर लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। अमेरिका की नई फाइलों के सार्वजनिक होने के बाद सोशल मीडिया पर भी UFO और एलियन से जुड़े वीडियो और चर्चाएं तेजी से वायरल हो रही हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख