शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

48 मौतों के बाद जागा प्रशासन, शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज

आबकारी विभाग के अफसरों ने जगह-जगह पहुंच धधक रही कच्ची शराब की भट्ठियों को तोड़ा व लहन नष्ट किया, छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है

· · 1 मिनट

48 मौतों के बाद जागा प्रशासन, शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज

लखनऊ। सहारनपुर और कुशीनगर जिलों में जहरीली शराब पीने से 48 लोगों की मौत के बाद आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य आबकारी विभाग जगह-जगह ताबड़तोड़ छापेमारी करने में जुटा है। कई जिलों में भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद किया गया है।

गौतमबुद्धनगर जिले के आबकारी विभाग ने शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिला आबकारी अधिकारी आरके सिंह ने बताया, ” अभियान के तहत शुक्रवार की रात नोएडा से सटे कालिंदीकुंज में हरियाणा से तस्कारी कर लायी जा रही शराब से लदी ऑल्टो कार जब्त की गई। कार से शराब की कई बोतल बरामद की गई। महेन्द्र नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जगनपुर, बल्लू खेडा, महमूदपुर डेरी, खेलरीभाव में भी दबिश दी गई।”

https://twitter.com/hashtag/ghaziabadpolice

आबकारी विभाग के अफसरों ने शनिवार को जगह-जगह पहुंचकर धधक रही कच्ची शराब की भट्ठियों को तोड़ा व लहन नष्ट किया। छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख