शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अध्यापक नहीं खोलते समय से ताला

· · 1 मिनट

अध्यापक नहीं खोलते समय से ताला

पीलीभीत। प्रदेश में दो जुलाई से प्राथमिक विद्यालयों में 2016-17 का शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है, जनपद में अधिकतर विद्यालयों में 72 हज़ार टीचरों की भर्ती में अधिकतर टीचर गैर जनपदों से यहां के विद्यालयों में नियुक्त हुए हैं जो अपने ग्रह जनपद में ही रहते हैं।

पिछले वर्ष यह अध्यापक विभाग से साठ-गांठ करके विद्यालय जाते ही नहीं थे। इसी को देखते हुए इस वर्ष प्रदेश सरकार ने अधिकतर जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों का स्थानान्तरण कर दिया है, इसी कड़ी में जनपद में बीएसए जेपी सिंह जो इससे पहले बाराबंकी डायट पर प्रधानाचार्य के रूप में नियुक्त थे पीलीभीत जिले में बीएसए के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

नवनियुक्त बीएसए ने जनपद में अपनी आमद दर्ज कराते हुए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी कार्यप्रणाली से अवगत करा दिया था, लेकिन जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त अध्यापक अपनी कार्य प्रणाली बदलते नजर नहीं आ रहे हैं। ज़िला मुख्यालय से 40 किमी दूर पूरनपुर ब्लाॅक के ग्राम सिसैइया प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया गया तो विद्यालय के 8:30 बजे तक ताले नहीं खुले थे, जबकि बच्चे विद्यालय में अपने अध्यापकों का इंतजार कर रहे थे।

गाँव के नवनिर्वाचित प्रधान रामऔतार दिवाकर ने बताया, “अध्यापक अक्सर विद्यालय में देर से आते हैं, कई बार इस बारे में अध्यापकों से बात भी की, लेकिन अध्यापक अपनी पुरानी कार्यप्रणाली पर ही चल रहे हैं।”

रिपोर्टर – अनिल चौधरी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख