शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

खड़े ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी मैजिक, 13 की मौत

· · 1 मिनट

खड़े ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी मैजिक, 13 की मौत

लखीमपुर- सीतापुर नेशनल हाई वे पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 13 की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गये। बताया जा रहा है कि लखीमपुर उचौलिया के पास खड़े ट्रक में पीछे से सवारी भरकर सीतापुर जा रही टाटा मैजिक घुस गई। मैजिक में 17 लोग सवार थे जिसमें से 13 की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह के वक्त मैजिक सवारियां लेकर शाहजहांपुर से सीतापुर जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसपी ,सीओ व एसओ पसगवां सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव कार्य शुरूकर दिया है। अभी मरने वालों में से एक की ही शिनाख्त हो सकी है।

ये भी पढ़ें- कुशीनगर में 13 घर कल रात सूने थे, आ अगले हादसे का इंतजार करें…

https://twitter.com/hashtag/UPDATE

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार टाटा मैजिक शाहजहांपुर से सवारी लेकर सीतापुर जा रही थी। तभी नेशनल हाइवे पर उचौलिया के पास ‘पापा जी के ढाबा’ के पास खड़े ट्रक में मैजिक घुस गई। बताया जा रहा है कि मैजिक काफी तेज स्पीड में थी और भिड़ंत इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

एसपी डॉ. एस चिन्नप्पा ने 11 लोगों के मरने की पुष्टि कर दी है कई घायलों की हालत गंभीर है जिन्हें जिला अस्पताल सीतापुर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही खुद जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी डॉ. एस. चिनप्पा मौके पर पहुंच हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख