शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अब विधायक भी उपलब्ध करा सकेंगे गरीबों को आवास

· · 1 मिनट

अब विधायक भी उपलब्ध करा सकेंगे गरीबों को आवास

मैनपुरी। आगामी चुनावी को देखते हुए सरकार ने विधायकों का कद बढ़ा दिया है। अब ‘माननीय’ अपने-अपने क्षेत्रों के 10-10 बेहद गरीब परिवारों को भी लोहिया आवास उपलब्ध करा सकेंगे। कद बढ़ाने के साथ ही शासन ने अब विधायकों से आवास संबंधी प्रस्ताव भी उपलब्ध कराने को कहा है।

जिले में चार विधायक और दो एमएलसी हैं। सरकार ने सभी को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से 10-10 ऐसे लोगों को लोहिया आवास दिलाने को कहा है जो आर्थिक तौर पर बेहद कमजोर हैं और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। शासन ने अपना आदेश विकास भवन भेजकर सभी विधायकों एवं एमएलसी से पात्रों के प्रस्ताव जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा है। सूची मांगी गई है ताकि सूची के आधार पर स्थलीय सत्यापन कराकर उन्हें योजना से लाभान्वित कराया जा सके। माननीयों को मिले अधिकार के बाद अब लाभार्थी भी लाभ लेने के लिए पहुंचे रहे हैं।

मैनपुरी जिले के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि माननीयों से लाभार्थियों की सूची मांगी गई है। 2011 की जनगणना के अनुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्रों की जो सूची बनी थी, उसी सूची से नाम उपलब्ध कराए जाने हैं। सूची प्राप्त होते ही सत्यापन कराकर लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख