शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अब ट्रेनों में मिलेगा 250 रुपये में बेडशीट, तकिया और कंबल

· · 1 मिनट

अब ट्रेनों में मिलेगा 250 रुपये में बेडशीट, तकिया और कंबल

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करते हुए ई-बेड रोल की सुविधा शुरू की है।

यात्री या तो ऑनलाइन बेडरोल बुक कर सकते हैं या स्टेशनों पर आईआरसीटीसी की फूड प्लाजा अथवा फास्ट फूड इकाइयों से भी इसे खरीद सकते हैं। आरंभ में यह सुविधा इस माह ट्रायल के आधार पर चार स्टेशनों में शुरू की जा रही है। नई दिल्ली स्टेशन, हजरत निजामुद्दीन स्टेशन, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) मुंबई और बीसीटीमुंबई सेंट्रल इन स्टेशनों पर अभी शुरू की जाएगी सुविधा। यात्री 140 रुपए का भुगतान करके दो बेडशीट तथा एक तकिया तथा 110 रुपये का भुगतान करके एक कंबल ले सकते हैं। इन दोनों को अगर एक साथ लेना हो तो 250 रुपए का भुगतान करना होगा।

आईआरसीटीसी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. एके मनोचा ने बताया कि यह टेकअवे सुविधा है अर्थात यात्री इन्हें अपने घर भी ले जा सकते हैं। स्कीम का फायदा एसी यात्री भी ले सकते हैं। बेडरोल की बुकिंग आईआरसीटीसी की साइट पर करें। स्टेशनों पर वेंडिंग इकाइयों पर से भी इसे खरीदा जा सकता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख