शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अब फोन से रद्द हो सकेगा रेल टिकट

· · 1 मिनट

अब फोन से रद्द हो सकेगा रेल टिकट

नई दिल्ली। अब यात्रियों को टिकट रद्द कराने के लिए टिकट काउंटर तक जाने की जरुरत नहीं है अब 139 नंबर पर फोन कर भी अपना टिकट रद्द करवा सकते हैं।

हालांकि यात्रियों रद्द टिकट का पैसा लेने के लिए काउंटर पर ही जाना पड़ेगा। यात्रियों को यह सुविधा 26 जनवरी से मिलेगी। टिकट रद्द कराने के लिए यात्री को आरक्षण फॉर्म में भरा गया मोबाइल नंबर बताना होगा। उसी नंबर पर उसे वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। यह ओटीपी उसे टिकट रद्द करने के लिए पूछताछ अधिकारी को बताना होगा। इसके बाद उसका टिकट रद हो जाएगा और यात्री अपनी सुविधा के अनुसार टिकट काउंटर पर पहुंचकर अपना रिफंड ले सकेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से यात्रियों को लाइन में लगने से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं टिकट कंफर्म होने की उम्मीद में कई लोग प्रतीक्षा सूची वाला टिकट रद्द नहीं कराते हैं और बाद में समय पर काउंटर तक नहीं पहुंचने की वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख