शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अब मोबाइल एप से होगी कुपोषण की निगरानी

· · 1 मिनट

अब मोबाइल एप से होगी कुपोषण की निगरानी

लखनऊ। प्रदेश सरकार अब मोबाइल एप के जरिए कुपोषण की निगरानी करने जा रही है। इसके लिए राज्य कुपोषण मिशन ने एक मोबाईल ऐप तैयार करवाया है। इस एप पर अफसरों को अपने यहां की सूचनाएं अपलोड करनी होंगी ताकि राज्य स्तर से ही जिला स्तर की सूचनाओं पर नज़र रखी जा सके।

सरकार ने एक दिसम्बर 2014 में कुपोषण से निपटने के लिये प्रदेश में कुपोषण मिशन का गठन किया गया था। इसके तहत कई अफसरों को ऐसे गाँव गोद दिए गए हैं जहां की हालत ज़्यादा खराब है। प्रदेश में अब तक कुपोषण के शिकार 14 लाख बच्चे चिन्हित किये गए हैं। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। सरकार ने व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिये गोद लिए गए गाँवों में पोषण संबंधी गतिविधियों की हाईटेक निगरानी की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए राज्य पोषण मिशन ने एक ‘मोबाइल एप’ तैयार करवाया है। इस पर सूचनाओं के साथ अफसरों को मौके पर ही अपनी सेल्फी भी अपलोड करनी होगी। एप को इस तरह से बनवाया गया है कि इसका डाटा पोषण मिशन के सर्वर पर अपलोड होता रहेगा और मिशन की वेबसाइट पर दिखाई भी देगा। इससे उन लापरवाह अफसरों का भी पता चल जाएगा जिन्होंने गोद लिये हुए अपने गाँव में कोई कम नहीं किया है। उन पर कार्यवाही भी की जा सकेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख