शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अब मध्य प्रदेश की प्राकृतिक उर्जा से चलेगी दिल्ली की मेट्रो ट्रेन

· · 1 मिनट

अब मध्य प्रदेश की प्राकृतिक उर्जा से चलेगी दिल्ली की मेट्रो ट्रेन

भोपाल (भाषा)। सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल दिल्ली की जीवन रेखा मेट्रो रेल अगले साल से मध्यप्रदेश की प्राकृतिक बिजली से चलेगी।

मध्य प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विभाग के प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव ने बताया, ”दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानि डीएमआरसी और मध्यप्रदेश के रीवा जिले में दुनिया का सबसे अधिक 750 मेगावॉट उत्पादन क्षमता का सौर उर्जा संयंत्र लगाने वाली कंपनी के बीच बिजली खरीद का करार होने वाला है।”

उन्होंने कहा, ”पिछले महीने हमने सौर उर्जा संयंत्र लगाने की निविदा जारी की थी, इसमें शामिल होने वाले निविदाकर्ताओं की बैठक एक अप्रैल को दिल्ली में हो चुकी है। इस बैठक में डीएमआरसी के संचालक विद्युत एके गुप्ता भी शामिल हुए थे।”

दिल्ली मेट्रो को प्राकृतिक बिजली से चलाने की बात ऐसे समय सामने आई है जब दिल्ली सरकार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिये कड़े उपाय उठाने पड़ रहे हैं। इनमें चार पहिया वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिये ‘सम-विषम नंबर योजना’ को भी लागू किया गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख