शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अब हफ्ते में चार दिन क़ैदियों से मुलाकात

· · 1 मिनट

अब हफ्ते में चार दिन क़ैदियों से मुलाकात

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने जेलों में बंद कैदियों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। नए बदलाव के अनुसार अब परिवारीजन हफ्ते में दो दिन की बजाय चार दिन कैदी से मुलाकात कर पाएंगे। साथ ही कैदियों के लिए दो घंटे होने वाली मुलाकात को बढ़ाकर 4 घंटे कर दिया गया है।

कारागार मंत्री ने 121 साल पुराने जेल मैनुअल को बदल दिया है जिसका फायदा प्रदेश की जेलों में बंद करीब 90 हज़ार कैदियों को मिलेगा। प्रदेश में कुल 53 ज़िला जेल हैं, जहां एक साथ इन नए नियमों को लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौक़े पर 59 ऐसे कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया जो नकद जुर्माने की वजह से जेलों में बंद थे।

कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा, ‘’जब से मैंने कार्यभार संभाला है बीते सात महीने में 107 कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया है।’’

सुविधाओं में इजाफा

1. अब हर जेल में आरओ प्लांट लगाएं जाएंगे

2. कैदियों को फीजियोथैरपी की सुविधा मिलेगी

3. 42 जेलों में आरओ प्लांट लगाए जा चुके हैं

4. कैदियों के लिए खाना बनाने का ठेका पांच अलग-अलग लोगों को दिया जाएगा

5. कैदियों के लिए बनाए जाने वाले खाने की पड़ताल की जाएगी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख