शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अब एक एसएमएस से होगी बोगी की सफ़ाई, ‘क्लीन माई कोच सेवा की शुरुआत’

· · 1 मिनट

अब एक एसएमएस से होगी बोगी की सफ़ाई, 'क्लीन माई कोच सेवा की शुरुआत'

नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को ‘क्लीन माई कोच’ सेवा की शुरुआत कर दी। ‘क्लीन माई कोच’ एक ऑनलाइन सेवा है। जिसके तहत यात्री एसएमएस भेज कर या ऐप का इस्तेमाल कर अपने डिब्बे की सफाई करवा सकेंगे।

रेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, योजना के तहत डिब्बे में किसी भी किस्म की सफाई करवाने के लिए यात्री 58888 पर एसएमएस संदेश भेज सकेंगे। इसके अलावा यात्री एंड्रॉयड ऐप पर जाकर या http://cleanmycoach.com/ पर लॉग इन कर भी सफाई के लिए अनुरोध कर सकेंगे।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में अगले वित्त वर्ष के लिए इस योजना की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, “स्वच्छ भारत स्वच्छ रेल अभियान को आगे बढ़ाते हुए हमने ट्रेनों और स्टेशनों की सफाई के लिए कई कदम उठाए हैं।” उन्होंने कहा कि यह योजना पूरे देश में लागू की जाएगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख