शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आप सरकार ने दिल्ली के बाहर विज्ञापनों पर 29 करोड़ रुपए खर्च किए : सीएजी रिपोर्ट

· · 1 मिनट

आप सरकार ने दिल्ली के बाहर विज्ञापनों पर 29 करोड़ रुपए खर्च किए : सीएजी रिपोर्ट

नई दिल्ली (भाषा)। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने अपनी रिपोर्ट में पाया है कि अपने पहले साल में आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली के बाहर विज्ञापन जारी करने में 29 करोड़ रुपए खर्च किए, जो उसकी जिम्मेदारी के बाहर था। साथ ही दिल्ली विधानसभा में आज रखी गई सीएजी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 24 करोड़ रुपए का दिल्ली सरकार द्वारा विज्ञापन जारी किया जाना वित्तीय औचित्य और उच्चतम न्यायालय के नियमनों का उल्लंघन है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ऑडिट में पाया गया कि कई मौके पर सरकार के काम को झाडू चुनाव चिह्न और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम का इस्तेमाल करके आप की उपलब्धियों के तौर पर पेश किया गया। सीएजी ने कहा, ‘‘रिकॉर्ड की जांच करने पर ऑडिट में पाया गया कि विज्ञापनों और प्रचार अभियानों पर खर्च किए गए 24.29 करोड़ रुपए वित्तीय औचित्य के आम तौर पर स्वीकार्य सिद्धांतों या सामग्री नियमन पर उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं हैं।”

सीएजी ने कहा, ‘‘33.40 करोड़ रुपए के खर्च का 85 फीसदी से अधिक हिस्सा दिल्ली के बाहर जारी विज्ञापनों से संबंधित एक विशेष प्रचार अभियान पर खर्च किया गया, जो दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी के बाहर था।” अरविंद केजरीवाल सरकार ने 2015-16 के बजट में विज्ञापन और प्रचार पर 522 करोड़ रुपए आवंटित किए थे, जिसे बाद में संशोधित करके 134 करोड़ रुपए किया गया था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख