शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आज से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी शुरू, ऐसे उठाए लाभ

· · 1 मिनट

आज से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी शुरू, ऐसे उठाए लाभ

नई दिल्ली: देशभर में आज से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की सुविधा शुरू हो गई है। सरकार ने मोबाइल कंपनियों को ग्राहकों के लिए देशव्यापी ‘एमएनपी’ सुविधा देने के लिए 3 जुलाई की समयसीमा तय की थी। ‘एमएनपी’ के साथ ग्राहक देशभर में किसी भी राज्य में अपने पुराने नंबर के साथ स्थानांतरण कर सकते हैं।

आइये जानते हैं कि इस सुविधा का लाभ आप कैसे ले सकते हैं:-

1- 8 अंकों का कोड आ जाएगा। यूनिक कोड को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ कंपनी के आउटलेट पर जमा करा दें।

2- इसके लिए आपके खाते से 19 रुपये का शुल्क काटा जाएगा। आपका पुराना बिल यदि बाकी होगा तो उसे भरना होगा, जिसके बाद नई सिम मिल जाएगी। इसके बाद SMS के जरिये आपको नेटवर्क शिफ्टिंग की जानकारी मिलेगी।

3- अगर आप पोर्टिंग के लिए आवेदन रद्द करना चाहते हैं तो इसके लिए 24 घंटे की समय सीमा तय है।

4- एयरटेल ने नेटवर्क पर 24 घंटे के भीतर नंबर पोर्ट तथा पोर्ट संबंधी आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने तक नि:शुल्क रोमिंग कॉल जैसी सुविधा देने की घोषणा की है।

5- वोडाफोन कंपनी ने कहा कि यह सभी प्री-पेड और पोस्टपेड ग्राहकों पर लागू होगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख