शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आज से घर-घर ढूंढे जाएंगे बच्चे

· · 2 मिनट

आज से घर-घर ढूंढे जाएंगे बच्चे

लखनऊ। सरकार की कोशिश है कि सर्व शिक्षा अभियान इस बार सिर्फ रैली और संगोष्ठियों तक सिमट कर न रह जाए। हर बच्चा स्कूल पहुंचे और इसके लिए संबंधित हर अधिकारी, कर्मचारी और समिति अपनी जिम्मेदारी निभाएं, इसलिए कवायद जारी है। कई जिलों ने इसके लिए अलग से रणनीति तैयार की है।

बाराबंकी में डीएम ने इस मामले में कोटेदारों को भी अहम जिम्मेदारी दी है तो शामली में विद्यालय प्रबंधन कमेटियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने जिलाधिकारियों को 30 मार्च को विद्यालय उत्सव के आयोजन के साथ-साथ स्कूल चलो अभियान को आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद विकास खंड, ग्राम एवं वार्ड व स्कूल स्तर पर मेले, गोष्ठियां, चर्चाएं, रैली, प्रभातफेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन कराया जाए।

लखनऊ से लगभग 35 किमी दूर मोहनलालगंज के प्राथमिक विद्यालय बरूवा में स्कूल चलो अभियान की तैयारियां जोरों पर हैं। वहां के अध्यापक नितिन कुमार बताते हैं, पोस्टर, बैनर सब बनवाए जा चुके हैं 30 मार्च से अभियान शुरू हो रहा है और इसमें बच्चों के घर वालों को जागरूक किया जाएगा कि वो अपने बच्चों को स्कूल भेजे। वैसे तो अभियान हर वर्ष चलता है लेकिन इस बार ये वर्ष में चार बार अभियान चलेगा।

इस बारे में लखनऊ के एडी बेसिक महेन्द्र सिंह राणा बताते हैं, 30 मार्च को रिजल्ट के साथ ही अभियान की शुरूआत की जाएगी। अभिवावक, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, नायाब तहसीलदार, सहायक खंड विकास अधिकारी, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि भी शामिल होगें। वो आगे बताते हैं, ‘’इस बार अभियान चार बार चलाया जाएगा क्योंकि बीच में भी बच्चे स्कूल छोड़ देते हैं।

वो पूरे सत्र आए इसलिए पहला चरण 30 मार्च से 30 अप्रैल फिर जुलाई में जब स्कूल खुलेगा तब उसके बाद दीवाली और शीतऋतु की ठंड में चलाया जाएगा। अभियान से पिछले वर्षों में कोई खास परिणाम नहीं दिखा था, इसलिए इस बार ज्यादा जोर दिया जा रहा है।’’

इस अवसर पर मेधावी तथा नियमित उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं, नियमित रूप से उपस्थिति रहने वाले व अच्छा कार्य करने वाले अध्यापकों, स्कूल प्रबंध समिति के सदस्यों तथा मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों को भी सम्मानित किया जायेगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख