शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आज का हर्बल नुस्खा: गर्मी और लू से बचने के लिए इन्हें आज़माएं

· · 1 मिनट

आज का हर्बल नुस्खा: गर्मी और लू से बचने के लिए इन्हें आज़माएं

करौंदा

इस वक्त बाजार में करौंदा भी आ चुका है। करौंदा का जूस (250 मिली) तैयार किया जाए, इसमें शक्कर और इलायची भी डाल दी जाए और लू से ग्रस्त रोगी को दिन में कम से कम 3 बार दिया जाए तो लू का असर कम हो जाता है।

नारियल पानी

डॉग गुजरात के आदिवासियों के मुताबिक़ कच्चे नारियल का पानी लू, बुखार और कमजोरी आने पर पिलाया जाना चाहिए। रोज़ाना सुबह शाम तीन दिनों तक पीने से राहत मिलती है।

बेल का रस

बेल के फलों का जूस लू और लू के बाद आए बुखार को नियंत्रित करने में बेहद कारगर होता है। बेल के रस में शक्कर और इलायची मिलाकर रोगी को दिया जाए तो असरकारक होता है।

आम पना

कच्चे आम का पना भी लू और गर्मियों के थपेड़ों से बचने का एक कारगर देसी फार्मूला है। कच्चे आम को पानी में उबाला जाता है और इसे मैश करके इसमें पुदीना रस, जीरा, काली मिर्च, चुटकी भर नमक और स्वादानुसार शक्कर मिलाकर ठंडा किया जाता है। एक ग्लास रस का सेवन करने से लू की समस्या में राहत मिल जाती है और ये पारंपरिक पेय स्वाद में भी अव्वल होता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख