शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आईआईटी से गठजोड़ पर विचार कर रहा परिवहन मंत्रालय

· · 1 मिनट

आईआईटी से गठजोड़ पर विचार कर रहा परिवहन मंत्रालय

नई दिल्ली (भाषा)। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय अपनी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की विशेषज्ञता का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस दिशा में पहल करते हुये शुक्रवार को मानव संसाधन और विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कई आईआईटी के निदेशकों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग संस्थानों की विशेषज्ञता का इस्तेमाल करने पर विचार हुआ जिससे सड़क परिवहन क्षेत्र की परियोजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जा सके।

गडकरी ने ट्वीट किया, ‘‘सभी आईआईटी निदेशकों के साथ बैठक की। बैठक में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ उनके गठबंधन करने की योजना पर विचार हुआ।” मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘आईआईटी निदेशकों ने परिवहन क्षेत्र के उन्नयन के लिये प्रौद्योगिकी, आधुनिक साजोसामान और नवोन्मेष को महत्वपूर्ण बताया।” अधिकारियों ने कहा कि आईआईटी परिवहन मंत्रालय को कई तरीके से मदद कर सकता है। परियोजना रिपोर्टों का मूल्यांकन करने और संबंधित क्षेत्रों में शोध कार्यों में सहयोग किया जा सकता है। बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि आईआईटी और मंत्रालय के विशेषज्ञों को मिलाकर एक समिति बनाई जा सकती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख