शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आधुनिक बनेगा जीव आश्रय पशु चिकित्सालय

· · 1 मिनट

आधुनिक बनेगा जीव आश्रय पशु चिकित्सालय

लखनऊ। अब लखनऊ शहर के सभी जानवरों को इलाज की सभी सुविधाएं जैसे, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, हर प्रकार के रोगों के लिए टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही छोटी-बड़ी सर्जरी की सुविधाएं भी आसानी से मिल सकेंगी।

गोमती नगर क्षेत्र में विकास खंड में जीव आश्रय पशु चिकित्सालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में साधना यादव ने किया। उनके साथ सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव और बहू अर्पणा यादव, पशुपालन विभाग के निदेशक राजेश कुमार वाषर्णेय मौजूद थे।

प्रतीक यादव ने जीव आश्रय गौशाला की लखनऊ एवं नेपाल में स्थापना से जुड़े हुए अनुभव को साझा करते हुए कहा कि किस प्रकार जीव आश्रय गौशाला न केवल गायों के लिए बल्कि सभी जीवों के लिए एक समान रूप से काम किया जाता है। उन्होंने जीव आश्रय को परिभाषित करते हुए कहा के जीव आश्रय का अर्थ है जीवों को आश्रय देना, उनकी देख रख करना। प्रतीक यादव ने आगे कहा, “शासन से सूचना मिली है कि जल्द ही प्रदेश के सभी मंडलों में जीव आश्रय अस्पताल खोला जाएगा, जिसमें पशुओं का मुफ्त इलाज किया जाएगा।”

जीव आश्रय पशुचिकित्सालय प्रदेश में पशुओं के लिए हर प्रकार की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी। मुख्य रूप से पशुओं को एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, हर प्रकार के रोगों के लिए टीकाकरण, छोटी-बड़ी सर्जरी के लिए तत्कालीन सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। अस्पताल में पशुओं को अच्छी सुविधा देने के लिए आधुनिक मशीनों का इंतज़ाम किया गया है, ताकि हर घायल पशु की तुरंत इलाज किया जा सके। जल्द ही ब्लड-बैंक की सेवा भी अस्पताल द्वारा शुरू कर दी जाएगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख