शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आधार कार्यक्रम को मिला नया अधिकारी

· · 1 मिनट

आधार कार्यक्रम को मिला नया अधिकारी

दिल्ली। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय भूषण पांडेय आधार कार्ड बनाने वाले प्राधिकरण के नए मुखिया बनाए गए हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।

आधार कार्ड यानी 12 अंकों की यूनिक संख्या वाला वह कार्ड जिसमें आपकी डेमोग्राफिक और बॉयोमीट्रिक पहचान ही है। पांडेय 1984 बैच के महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी हैं, वो इस संस्थान में अगस्त 2015 से ही जुड़े हुए हैं।

यूआईडीएआई की स्थापना वर्ष 2009 में यूपीए सरकार में की गई थी, उस वक्त इंफोसिस के पूर्व सीईओ नंदन नीलेकणी को चेयरमैन बनाया गया था। संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश में 97 फीसदी लोगों के आधार कार्ड बन गए हैं। 15 जुलाई तक 102 करोड़ लोगों के आधार कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख