रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

एक शोध का दावा, घरेलू यात्राओं पर प्रतिबंध लगाकर प्रवासियों को शहर में रोकने से बढ़ सकता है संक्रमण

शिकागो विश्वविद्यालय के बेकर फ्रीडमैन इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स की ओर से की गई स्टडी में रखे गए कई तथ्य। शोध में ग्रामीण-शहरी प्रवास, यात्रा प्रतिबंध की नीतियों और कोरोना के मामलों के विस्तृत डेटा का इस्तेमाल किया गया।

· · 2 मिनट

एक शोध का दावा, घरेलू यात्राओं पर प्रतिबंध लगाकर प्रवासियों को शहर में रोकने से बढ़ सकता है संक्रमण

भारत कोरोना महामारी की दूसरी लहर के साथ जूझ रहा है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्यों की ओर से नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है। बावजूद इसके मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। तो क्या ऐसे में वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए यात्राओं पर भी अब प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। हालांकि इससे पहले इस नए शोध पर नजर डालें जिसके मुताबिक प्रवासी श्रमिकों की बड़ी आबादी वाले शहरों में रोकना, संक्रमण के प्रसार में सहायक हो सकता है।

शिकागो विश्वविद्यालय के बेकर फ्रीडमैन इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स की ओर से की गई इस स्टडी “कोविड-19 पर घरेलू यात्रा प्रतिबंधों का प्रभाव” को 29 अप्रैल को जारी किया गया।

इस शोध में ग्रामीण-शहरी प्रवास, यात्रा प्रतिबंध की नीतियों और कोरोना के मामलों के विस्तृत डेटा का इस्तेमाल किया गया, ताकि यह साबित किया जा सके कि पिछले साल महामारी की पहली लहर के दौरान जब मुंबई छोड़ने के इच्छुक श्रमिकों पर प्रतिबंध लगाए गए थे तो भारत में एक नकारात्मक परिणाम सामने आया था।

Also Read:Coronavirus India Live Updates: देश में कोरोना के नए मामले 4 लाख के पार, 24 घंटे में 3980 मौतें

अध्ययन के लेखक और द एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट, साउथ एशिया के डायरेक्टर अनंत सुदर्शन बताते हैं,

“भारत में पहली लहर में लॉकडाउन के कारण बड़े शहरों के अंदर लाखों प्रवासी फंस गए थे। जैसे कि मुंबई, जहां तेजी से कोरोना के हॉटस्पॉट बढ़े थे।”

“इसे इस बात से भी समझ सकते हैं कि जिन्हें श्रमिक एक्सप्रेस व अन्य साधनों से जल्दी घर लौटा दिया गया वहां संक्रमितों की संख्या बेहद कम रही। इसके उलट जहां बड़ी संख्या में श्रमिक बड़े शहरों में कंटेनमेंट जोन में लंबे समय तक रह गए, वह मजदूर जब अपने शहर लौटे तो वहां भी केस बढ़ गए। कारण साफ था, उनका कंटेनमेंट जोन में लंबे समय तक फंसे रहना।” अनंत सुदर्शन ने आगे कहा।

मुंबई के अलावा इस अध्ययन में पांच अन्य देशों चीन, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण अफ्रीका और केन्या के शहरों को शामिल किया गया। इन देशों में वैश्विक आबादी की लगभग 40 प्रतिशत आबादी रहती है और सभी ने कुछ हॉटस्पॉट स्थानों पर प्रारंभिक प्रकोप देखा।

Also Read:खतरनाक साबित हो रही कोविड-19 की दूसरी लहर में ग्रामीण भारत का क्या है हाल?

इस शोध के सह-लेखकों में से एक शिकागो विश्वविद्यालय में हैरिस स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी की सहायक प्रोफेसर फियोना बर्लिग ने कहा,”आपदा की स्थिति में लोगों को घर जाने की जल्दी होती है। ऐसे लोगों को रोकने के बजाय, उन्हें जाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, उसके लिए इंतजाम करना चाहिए। बजाय इसके कि उन्हें एक दूसरे शहर में रोक कर रखें। लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसे प्रतिबंध लंबे समय तक लगाए भी नहीं जा सकते हैं।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख