शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बहू ने सास को मुंह में कपड़ा बांधकर पत्थर से पीटा

· · 2 मिनट

बहू ने सास को मुंह में कपड़ा बांधकर पत्थर से पीटा

लखनऊ। बीमार सास के मुंह में कपड़ा बांधकर और पत्थर से मारने वाली बहू पुलिस के हत्थे चढ़ गई। सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की।

मामला बिजनौर जि़ले के नहटौर के सब्जी मण्डी मोहल्ले का है। यहां के निवासी संदीप जैन की शादी धामपुर की रहने वाली संगीता से हुई थी। संदीप जैन बताते है, ”संगीता आए दिन मुझसे और मेरी मां से मारपीट करती थी। इतना ही नही मारपीट करके पुलिस से मेरी और मां की ही शिकायत कर देती थी। पुलिस भी हर बार संगीता की शिकायत पर हम पर कार्रवाई करती थी। पांच जनवरी को भी उसने मेरी मां से मारपीट कर दी और खुद जाकर थाने में शिकायत कर दी। पहले तो पुलिस ने समझौता कराना चाहा लेकिन फिर शांति भंग में मेरा चालान कर दिया।”

पांच जनवरी को सास राजरानी के साथ संगीता ने जमकर मारपीट की लेकिन वो ये न देख सकी कि उसकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो रही है। सीसीटीवी फुटेज में पहले तो संगीता ने बेड में बैठी हुई 70 वर्षीय सास राजरानी का मुंह कपड़े से ढक दिया। इसके बाद उसने तेज-तेज से उसे मारना शुरू कर दिया, फिर कपड़े के दोनों हिस्सों को तेज से घसीट दिया। इतने पर भी मन नहीं भरा तो उसने सास पर पत्थर से पीठ पर मारा और फिर सिर पर कई बार मारा। संदीप जैन ने अपनी पत्नी के विरुद्ध इस वीडियो को साक्ष्य बनाते हुए तहरीर दी। थाना प्रभारी रविकांत यादव बताते है, ”वीडियो के सामने आने के बाद सच्चाई सामने आ गई। संगीता को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के प्रयास में उस पर मुकदमा कायम किया गया है।” पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि पति से पत्नी संगीता का आए दिन झगड़ा होता रहता था। पूर्व में पति का शांति भंग में चालान भी किया गया था। डेढ़-दो साल से ये मारपीट का सिलसिला जारी था। पति ने कोर्ट में तलाक का मुकदमा भी दायर कर रखा है। मामले की जानकारी होते ही संगीता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

पहले भी हो चुके ऐसे मामले

ये पहली बार नहीं है कि जब बहू ने सास से मारपीट की हो। चार महीने पहले कौशांबी में भी ऐसा ही वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में बहू अपनी लकवाग्रस्त सास को पीट रही थी। वीडियो में बहू पहले अपनी सास को दो थप्पड़ मारती है, फिर बाहर देखती है कि कोई उसे देख तो नहीं रहा, फिर वो लगातार सास को पीटना शुरू कर देती है। यहां पर सीसीटीवी फुटेज में बहू का कारनामा सामने आता है। इससे पूर्व नई दिल्ली में भी पति अपनी पत्नी और सास को पीटता हुआ वीडियो में नजर आया था। तिलकनगर में हुई इस वारदात में निखिल ग्रोवर अपनी बीबी और सास को सरेआम पीट रहा था। बाद में पता चला था कि वो दहेज के लिए लगातार पत्नी को परेशान कर रहा था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख