शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बैंक में खाताधारक से 1.80 लाख की ठगी

· · 1 मिनट

बैंक में खाताधारक से 1.80 लाख की ठगी

बाराबंकी। बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से बैंक में पैसा जमा करने आये एक खाता धारक से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला बैंक ऑफ़ इंडिया की बाराबंकी शहर में धनोखर स्थित मिश्रा मार्केट शाखा का है। यहां थाना मसौली अंतर्गत शहावपुर निवासी राजेश कुमार वर्मा अपनी केसीसी का एक लाख अस्सी हजार रुपए जमा करने बैंक आये हुए थे।

यहां पर उससे बैंक के ही अंदर रुपए जमा कराने के नाम पर ठगी कर ली गयी। ठगी का शिकार हुए राजेश ने बताया, ”बैंक में लंच के दौरान जब सभी बैंक कर्मचारी लंच कर रहे थे तो वहां मौजूद एक आदमी ने कैश जमा करने की बात कहकर मुझसे एक लाख अस्सी हजार रुपए जमा करा लिए और बैंक की मुहर वाली रिसीविंग देते हुए मुझसे इसकी फोटो कापी करा कर लाने को बोला। जब में वापस आया तो वो वहां से गायब हो चुका था।’’

राजेश कुमार वर्मा ने प्रार्थना पत्र में अज्ञात आरोपी सहित बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने की मांग की।

बैंक के सीसीटीवी फुटेज में पाया गया है कि वो युवक कैश काउंटर से मुहर उठाता है, फिर बाहर जाकर गार्ड से बात करता है। इस संबंध में जब बैंक मैनेजर विष्णु टंडन से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि कोई बाहरी व्यक्ति पांच रुपए में बाहर से बैंक की मुहर बनवा सकता है। इसमें बैंक की कोई जिम्मेदारी नहीं है। पीडि़त की तहरीर पर एसपी अब्दुल हमीद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि आरोपी और संलिप्त लोग जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

रिपोर्टर- सतीश कश्यप

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख