शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

स्टैंड अप इंडिया बनाएगा महिलाओं को उद्यमी

· · 1 मिनट

स्टैंड अप इंडिया बनाएगा महिलाओं को उद्यमी

लखनऊ। अनुसूचित जातियों,जनजातियों व महिलाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए स्टेंड अप इंडिया स्कीम की शुरूआत की है।

स्टैंड अप इंडिया स्कीम ग्रामीण महिलाओं व अति पिछड़ी जातियों व जनजातियों को उनके पैरों पर खड़ा होने में मदद करेगी। इस स्कीम के तहत ग्रामीण स्तर पर स्थापित बैंकों की मदद से उद्यमी महिलाओं को किसी भी तरह के रोज़गार शुरु करने के लिए लोन व आर्थिक मदद मिलेगी। इस सुविधा में करीब ढाई लाख लोगों को फायदा मिलेगा।

स्टैंड अप इंडिया स्कीम की घोषणा 15 अगस्त 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस योजना को आम जनता तक पहुंचाने का बीड़ा डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंस सर्विस (डीएफएस)को दिया गया है। सरकार ने योजना की शुरुआत के 36 महीनों के भीतर इसके अंतर्गत 2.5 लाख लोगों को लाभ दिलवाने का लक्ष्य रखा है।

स्टैंड अप इंडिया स्कीम में मिलने वाले लाभ

1) सिडबी ने योजना का लाभ उठाने वाली छोटी इकाइयों व उद्यमियों के लिए 10,000 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं।

2) राष्ट्रीय गारंटी ऋण ट्रस्टी कंपनी (एनसीजीटीसी) के माध्यम से क्रेडिट गारंटी तंत्र का निर्माण होगा,जिससे लोगों को ऋ ण लेने में आसानी होगी।

3) उधारकर्ताओं को ऋण लेने से पहले और क ई स्तर पर और ऋण की कार्रवाई के दौरान (पंजीकरण,ई-बैंकिंग,ई-मार्केट व अन्य सुविधाएं) जैसी मदद दी जाएगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख