शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

जेल बनाने वाली संस्था के खिलाफ एफआईआर

· · 1 मिनट

जेल बनाने वाली संस्था के खिलाफ एफआईआर

लखनऊ। लखनऊ के जिलाधिकारी ने जेल की जर्जर दशा देखकर निर्माणदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए।

शनिवार को जि़ला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी राजशेखर ने यहां नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बैरक में पहुंचकर कैदियों की वास्तविक स्थित जांच पड़ताल की। जेल की जर्जर दशा देखकर उन्होंने निर्माणदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए।

डीएम राजशेखर ने जेल सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जेल अधीक्षक समेत विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की। जेल अधिकारियों ने बैठक में उन्हें कैदियों के रहन-सहन की व्यवस्था, बैरक की स्थिति आदि की जानकारी दी। साथ ही कैदियों के मानसिक और शारीरिक विकास के संबंध में किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी जिलाधिकारी को दी।

जिलाधिकारी यहां पर बनाई गई गौशाला का उद्घाटन किया। इस गौशाला में 12 होलेस्टाइन फीजियन की गाएं और उनके सात बच्चे हैं। गायों से मिलने वाले दूध को यहां पर रह रहे बाल कैदियों और गर्भवती महिला कैदियों को दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कैदियों की सुरक्षा में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने लापरवाही की तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख