शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

स्पेशल चाइल्ड को स्कूल जाने के लिए मिलेगा खर्चा

· · 1 मिनट

स्पेशल चाइल्ड को स्कूल जाने के लिए मिलेगा खर्चा

बाराबंकी। सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले स्पेशल चाइल्ड को स्कूल जाने और वापस लाने के लिए शिक्षा विभाग 250 रुपए प्रतिमाह का ख़र्च देगी। यह व्यवस्था इसी सत्र से लागू कर दी गई है।

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले दृष्टिबाधित और मंद बुद्धि छात्र स्कूल बीच में न छोड़ें और उनकी उपस्थिति भी कम न हो इसके लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। यह धनराशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में दी जाएगी। इस योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जिनकी उपस्थिति कम से कम 70 फीसदी होगी। इस योजना का लाभ देने के लिए विभाग ने सभी गंभीर मानसिक मंदित व दृष्टिबाधित छात्रों की पहचान करना शुरू कर दी है। गत वर्ष के विभागीय सर्वे के अनुसार जिले में 5119 स्पेशल चाइल्ड हैं। इनमें से 4945 का नामांकन बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख