शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ग्राम पंचायत की बैठकों में समितियों का हुआ गठन

· · 1 मिनट

ग्राम पंचायत की बैठकों में समितियों का हुआ गठन

लखनऊ। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण के बाद शनिवार को प्रदेश भर में ग्राम पंचायतों की पहली बैठक हुई। कई जगहों पर प्रधान, पंच और ब्लॉक के अधिकारियों ने गाँव के विकास की रणनीति पर चर्चा की, लेकिन अधिकांश जगहों पर केवल खाना पूर्ति ही हुई।

लखनऊ ज़िले के बख्शी का तालाब तहसील के दिगोई गाँव में पंचायत की बैठक के दौरान गाँव में साफ़-सफाई, स्वच्छ पानी, शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा, “गांवों में विकास की जिम्मेदारी प्रधानों और पंचों की है। साथ ही गाँव वालों को शौचालय के उपयोग के बारे में जानकारी देना भी आपका काम है।“

राजेंद्र कुमार ने कहा, “गाँव को साफ़ सुथरा बनाने के लिए आपको ही आगे आना होगा। क्योँकि अगर आपका गाँव साफ़ रहेगा तो लोग भी स्वस्थ्य रहेंगे।“ इसके साथ ही ग्राम विकास अधिकारी की उपस्थिति में नियोजन व विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति, जल प्रबंधन समितियों का गठन किया गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख