शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

योगी की कैबिनेट में दो पूर्व क्रिकेटर

· · 2 मिनट

योगी की कैबिनेट में दो पूर्व क्रिकेटर

लखनऊ (भाषा)। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की कैबिनेट में दो पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रहे सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान ने आज कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। चौहान ने अमरोहा की नौगांवा सादत सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता। उन्होंने सपा के जावेद अब्बास को शिकस्त दी। कैबिनेट में एकमात्र मुस्लिम चेहरा मोहसिन रजा ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

रजा रणजी ट्राफी क्रिकेट मैच खेल चुके हैं। भाजपा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में एक भी मुसलमान को उम्मीदवार नहीं बनाया था। रजा विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ की टीम उत्तर प्रदेश को बनाएगी उत्तम प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इससे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का गठन किया गया। इसमें में लखनऊ कैंट से जीतीं रीता बहुगुण जोशी, सरोजनीनगर से विधायक स्वाति सिंह, लखनऊ मध्य से विधायक ब्रजेश पाठक और लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल टंडन को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई जिसमें से रीता बहुगुण जोशी, ब्रजेश पाठक और आशुतोष टंडन को जहां कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला वहीं स्वाति सिंह को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनी हैं। पिछली अखिलेश यादव सरकार में राजधानी लखनऊ से तीन लोग ही मंत्री थे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐसा पहली बार रहा है जब लखनऊ जिले में सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं दो ऐसी सीटों पर भी अपना परचम लहराया जहां पर बीजेपी कभी जीती नहीं थी। यह सीटें हैं सरोजनी नगर और मलिहाबाद। इन दोनों सीटों पर बीजेपी की महिला उम्मीदवारों अपने विरोधियों को पटखनी दी है जिसके बाद उन्हें मंत्री बनाया गया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख