शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पर्रिकर 24 मार्च को गोवा का बजट पेश करेंगे

· · 1 मिनट

पर्रिकर 24 मार्च को गोवा का बजट पेश करेंगे

पणजी (भाषा)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर 24 मार्च को राज्य विधानसभा में बजट पेश करेंगे। इस बारे में उन्होंने कहा कि यह भाजपा नीत सरकार के ‘विचार’ का संकेत होगा।

तटीय राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को चौथी बार शपथ लेने वाले पर्रिकर ने विश्वास जाहिर किया कि वह सदन में शक्ति परीक्षण जीतने में कामयाब रहेंगे। उन्हें गुरुवार को सदन में बहुमत साबित करना है।

पर्रिकर ने कहा, ‘सत्र गुरुवार को (शक्ति परीक्षण के लिए) बैठेगा और 23 मार्च तक स्थगित हो जाएगा। पहले दिन (23 मार्च को) राज्यपाल का विधानसभा में अभिभाषण होगा और दूसरे दिन (24 मार्च) को मैं बजट पेश करूंगा।’ पर्रिकर ने कहा कि बजट की प्राथमिकता राज्य की अर्थव्यवस्था की स्थिरता होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह दस्तावेज आधारित बजट होगा जिसमें भाषण कम और आंकड़े ज्यादा होंगे। राज्य के आर्थिक हालत पर जीएसटी के प्रभाव पर विचार करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पास बहुत कम समय है लेकिन फिर भी हम रखेंगे।’ उन्होंने कहा कि बजट भाजपा नीत सरकार के विचार का संकेत देगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख