शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अमेरिका के ऊर्जा बाजार में निवेश को तैयार है भारत: प्रधान

· · 1 मिनट

अमेरिका के ऊर्जा बाजार में निवेश को तैयार है भारत: प्रधान

ह्यूस्टन (भाषा)। केंद्रीय तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज कहा कि भारत बेहतर सौदा मिलने पर अमेरिकी के उर्जा क्षेत्र में निवेश और संपत्ति के अधिग्रहण का विचार रखता है।

प्रधान ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत दुनिया में ऊर्जा का सर्वाधिक खपत वाला देश बनेगा और कुल खपत में उसकी हिस्सेदारी एक तिहाई होगी, ऐसे में बेहतर सौदा मिलने पर अमेरिका में निवेश को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत का कच्चा तेल खरीदने का स्रोत बहुआयामी है और अगर भारत को अच्छी शर्तें और उपयुक्त मूल्य मिलता है, वह अमेरिका समेत कहीं से भी उर्जा खरीदने को तैयार है।

भारत ने दुनिया भर में (रुस, कनाडा, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, वियतनाम, अफ्रीका, लातिन अमेरिका) उर्जा बाजारों में निवेश किया हुआ है। हालांकि भारतीय तेल एवं उर्जा कंपनियों की अमेरिका में मौजूदगी बहुत कम है। उन्होंने कहा लेकिन भारत अमेरिका में और निवेश को तैयार है।

अमेरिका में निवेश के बारे में पूछे जाने पर प्रधान ने कहा, ‘‘अगर अच्छी संपत्ति मिले तो क्यों नहीं?” उन्होंने कहा, ‘‘दीर्घकालीन स्तर पर संपत्ति के अधिग्रहण के लिये मौजूदा मूल्य केवल एक मुद्दा नहीं है। हम परियोजना की स्थिति, परियोजना का लाजिस्टिक पर गौर कर रहे हैं। साथ ही बाजार स्थिति को भी देखते हैं।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख