शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मप्रः मजदूरों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देगा श्रमोदय विद्यालय

· · 1 मिनट

मप्रः मजदूरों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देगा श्रमोदय विद्यालय

भोपाल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मजदूरों के बच्चों को निजी विद्यालयों जैसी शिक्षा उपलब्ध निशुल्क कराने के लिए राज्य में श्रमोदय विद्यालय शुरू किए जा रहे हैं। प्रदेश में अगले शैक्षणिक सत्र से चार विद्यालय शुरू किए जाएंगे। आधिकारिक तौर पर सोमवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर में बन रहे इन विद्यालयों में 4,480 बच्चों के शिक्षण, आवास और खेलकूद की वैसी ही व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जैसी निजी स्कूलों में होती हैं।

इन आवासीय विद्यालयों में श्रमिकों के बच्चों को आवास, भोजन, पुस्तक सहित अन्य शिक्षा सुविधा निशुल्क मिलेगी। बताया गया है कि सभी श्रमोदय विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) से संबंद्धित होंगे। प्रत्येक विद्यालय में 1,120 श्रमिकों के बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से कक्षा छठवीं से 12वीं तक की सभी संकाय की शिक्षा दी जाएगी। श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा होगी, जिसमें केवल श्रमिक के बच्चे ही शामिल हो सकेंगे।

आधिकारिक ब्योरे के मुताबिक, श्रमोदय विद्यालय का प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य व्यवस्थाओं का संचालन श्रमोदय विद्यालय समिति से नियंत्रित होगा। समिति का सोसायटी रजिस्ट्रीकरण एक्ट में पंजीयन कराया जाएगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख