शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

तुर्की में कार बम हमले में बच्चे की मौत, 17 लोग घायल

· · 1 मिनट

तुर्की में कार बम हमले में बच्चे की मौत, 17 लोग घायल

अंकारा (एएफपी)। सीरिया की सीमा के निकट तुर्की के दक्षिणपूर्वी प्रांत सनलियूर्फा में एक कार बम विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए।

प्रांतीय गवर्नर के कार्यालय ने कल कहा, ‘‘हमारे 18 नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है। उनमें से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।” उन्होंने बताया कि एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है। अधिकारी ने कहा कि विस्फोट विरानसेहिर जिले में हुआ। इससे पहले आधिकारिक अनादोलु संवाद समिति ने गवर्नर गुनगोर आजिम तुना का हवाला देते हुए कहा कि मारे गए बच्चे की आयु तीन वर्ष थी।

एजेंसी ने गवर्नर के हवाले से बताया कि आतंकवादी हमला एक खड़े वाहन में हुआ जो विस्फोटकों से भरा था और उसमें रिमोट कंट्रोल के जरिए विस्फोट किया गया। न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग ने ट्विटर पर कहा कि कोई भी आतंकवादी संगठन या हमला आतंकवाद के खिलाफ तुर्की की लडाई को कमजोर नहीं कर सकता।

किसी भी समूह ने हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है और बोजदाग ने यह नहीं बताया कि सरकार को किस आतंकवादी संगठन पर संदेह है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख