शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

शशिकला ने पन्नीरसेल्वम व अन्य 19 को पार्टी से निकाला

· · 1 मिनट

शशिकला ने पन्नीरसेल्वम व अन्य 19 को पार्टी से निकाला

चेन्नई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने और सजा बरकरार रखे जाने के बाद अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला ने मंगलवार को तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम व 19 नेताओं को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। इन सभी को पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के खिलाफ काम करने के आरोप में बर्खास्त किया गया है।

जिन नेताओं को बर्खास्त किया गया है, उनमें स्कूली शिक्षा मंत्री के. पांडियाराजन और पूर्व मंत्री सी. पोन्नइयन, पी. एच. पांडियन, नाथम आर. विश्वनाथन, के. पी. मुनुसामी और पी. मोहन भी शामिल हैं। इस सूची में अन्नाद्रमुक के उन विधायकों और सांसदों का नाम नहीं है, जिन्होंने शशिकला के साथ सत्ता की लड़ाई में पन्नीरसेल्वम का समर्थन किया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख