शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उत्तर कोरिया ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण रहा सफल: मीडिया

· · 1 मिनट

उत्तर कोरिया ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण रहा सफल: मीडिया

सोल (एएफपी)। उत्तर कोरिया ने आज इस बात की पुष्टि की है कि उसने एक बैलिस्टिक मिसाइल का ‘सफलतापूर्वक’ परीक्षण किया है। इसे उत्तर कोरिया की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक चुनौती के रुप में देखा जा रहा है।

सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने ‘कोरियाई शैली की नई रणनीतिक हथियार प्रणाली’ के बारे में कहा, ‘‘सतह से सतह पर मार सकने वाली एक मध्यम से लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पुकगुकसोंग-2 का रविवार को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।” दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय ने कल कहा कि मिसाइल को उत्तरी प्योंगन के पश्चिमी प्रांत स्थित बांघयोन एयरबेस से प्रक्षेपित किया गया। यह जापान सागर (पूर्वी सागर) की ओर उड़ी।

केसीएनए की रिपोर्ट में कहा गया कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने इस परीक्षण की तैयारियों का खुद दिशानिर्देशन किया। केसीएनए ने कहा कि किम ने एक अन्य शक्तिशाली परमाणु हमले के सफल परीक्षण पर अत्यधिक संतुष्टि जाहिर की। इस हमले का अर्थ है कि देश की ताकत में भारी इजाफा हुआ है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख