शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गृह मंत्रालय की वेबसाइट हुई हैक, अस्थाई तौर पर किया गया बंद, साइबर सेल जांच में जुटी

· · 1 मिनट

गृह मंत्रालय की वेबसाइट हुई हैक, अस्थाई तौर पर किया गया बंद, साइबर सेल जांच में जुटी

नई दिल्ली। रविवार को गृह मंत्रालय की वेबसाइट हैक कर ली गई। हैक होने की घटना के बाद अधिकारियों को अस्थाई तौर पर वेबसाइट को ब्लॉक करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर ने वेबसाइट को ब्लॉक करने का फैसला किया। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वेबसाइट हैक करने के पीछे कौन जिम्मेदार हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह हैकिंग की जानकारी मिलते ही नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर ने गृह मंत्रालय की वेबसाइट को तत्काल ब्लॉक कर दिया, ताकि उस पर कुछ आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट ना किए जा सकें।

पिछले महीने भी पाकिस्तान के किसी ग्रुप ने नेशनल सिक्युरिटी गार्ड यानी एनएसजी की वेबसाइट हैक कर ली थी और फिर us पर भारत विरोधी कमेंट पोस्ट कर दिए गए थे। इस साल जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चार साल में देश के कई विभागों की करीब 700 वेबसाइट्स हैक की जा चुकी हैं। साइबर क्राइम्स के मामलों में अब तक 8, 348 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख