शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कश्मीर में आतंकियो और सेना के बीच मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, तीन जवान शहीद

· · 1 मिनट

कश्मीर में आतंकियो और सेना के बीच मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, तीन जवान शहीद

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के नोपारा गाँव में आज सुबह से चल रहे एनकाउंटर में 3 जवान शहीद हो गए, जबकि दो घायल हुए है। हालाकिं सेना ने चार आतंकियों को भी मार गिराया। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस, सेना ने कुलगाम स्थित गाँव की घेराबंदी कर ली। यह इलाका श्रीनगर से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सूत्रों ने आशंका जतायी कि गोलीबारी के दौरान गंभीर रुप से जख्मी हुए तीन अन्य आतंकवादी वहां से भाग गए। उन्हें पकड़ने के लिये तलाश जारी है। चारों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के बताए जा रहे हैं। आतंकियों के पास से दो राइफल और गोला बारूद भी बरामद किया गया ।

आतंकियों के छिपे होने के इनपुट के बाद रविवार सुबह स्पेशल फोर्स, सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान गाँव पहुंचे और जिस घर में आतंकी छिपे थे उसे घेर लिया। इसके बाद आतंकियों ने जवानों पर फायर करना शुरू कर दिया। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की और 4 आतंकियों को ढेर कर दिया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख