शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

स्टेट बैंक का तीसरी तिमाही मुनाफा 71 प्रतिशत बढकर 2,152 करोड़ रुपये

· · 1 मिनट

स्टेट बैंक का तीसरी तिमाही मुनाफा 71 प्रतिशत बढकर 2,152 करोड़ रुपये

मुंबई(भाषा): देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक का 31 दिसंबर 2016 को समाप्त तीसरी तिमाही के दौरान एकीकृत शुद्ध लाभ 71 प्रतिशत बढकर 2,152.2 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने इससे पिछले साल की इसी तिमाही में 1,259.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। बैंक के वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही अक्तूबर से दिसंबर तक जारी परिणाम के मुताबिक इस दौरान उसकी कुल आय 75,537.2 करोड़ रुपये रही जबकि इससे पिछले साल इसी तिमाही में 67,511.45 करोड़ रुपये की आय हुई थी। दिसंबर 2016 तिमाही में गैर-निष्पादित राशि (एनपीए) के लिये बैंक की प्रावधान राशि 8,942.83 करोड़ रुपये रही जबकि इससे पिछले साल यह राशि 7,949.38 करोड़ रुपये रही।

दिसंबर अंत में बैंक की एनपीए राशि बढकर 1.08 लाख करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले दिसंबर में यह 72,791.73 करोड़ रूपये रही थी। बैंक का सकल एनपीए पिछले साल के 5.10 से बढकर 7.23 प्रतिशत हो गया जबकि शुद्ध एनपीए इस दौरान 2.89 प्रतिशत से बढकर 4.24 प्रतिशत हो गया। एकल आधार पर स्टेट बैंक का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में दो गुना से भी अधिक बढकर 2,610 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,115.3 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में बैंक की एकल आधार पर आय 53,587.5 करोड़ रुपये रही जो कि एक साल पहले 46,731 करोड़ रुपये रही थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख