शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

3 से 5 मई तक पूर्वोत्तर भारत और बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी लोगों को सतर्क रहने की सलाह

पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में मौसम बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने 3 से 5 मई तक भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी असर दिखेगा। निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा है।

· · 2 मिनट

3 से 5 मई तक पूर्वोत्तर भारत और बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी लोगों को सतर्क रहने की सलाह

देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है और अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर भारत, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 मई से 5 मई के बीच इन क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

किन राज्यों में ज्यादा असर?

कई इलाकों में भूस्खलन का बनेगा खतरा
कई इलाकों में भूस्खलन का बनेगा खतरा Photo: Gaon Connection Network

मौसम विभाग के अनुसार सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। लगातार बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं से भी नुकसान हो सकता है।

क्यों बदल रहा है मौसम?

प्री-मानसून गतिविधियां हो रही हैं धीरे-धीरे तेज
प्री-मानसून गतिविधियां हो रही हैं धीरे-धीरे तेज Photo: Gaon Connection Network

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के लगातार प्रवेश और स्थानीय मौसमी सिस्टम की सक्रियता की वजह से इन राज्यों में मौसम बिगड़ रहा है। प्री-मानसून गतिविधियां भी धीरे-धीरे तेज हो रही हैं, जिसके कारण आने वाले दिनों में बारिश का दायरा बढ़ सकता है।

लोगों के लिए क्या है सलाह?

गुवाहाटी के लिए IMD ने जारी किया भारी बारिश अलर्ट
गुवाहाटी के लिए IMD ने जारी किया भारी बारिश अलर्ट Photo: Gaon Connection Network

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। गरज-चमक के समय घर के अंदर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों। बिजली कड़कने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग कर दें और जरूरी सामान व इमरजेंसी नंबर अपने पास रखें।

किसानों और यात्रियों को भी सावधान रहने की जरूरत

स्थानीय लोगों को सावधान रहने की सलाह
स्थानीय लोगों को सावधान रहने की सलाह Photo: Gaon Connection Network

भारी बारिश और तेज हवाओं का असर खेती और परिवहन पर भी पड़ सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और खेतों में काम करने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर देखें। वहीं यात्रियों को भी यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों को आधिकारिक मौसम अपडेट पर ध्यान देने की जरूरत है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख