रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

क्या भारत है जामुन का असली जन्मस्थान? नए शोध में हुआ बड़ा खुलासा, मिले 2 करोड़ साल पुराने जीवाश्म

एक नई रिसर्च ने जामुन के इतिहास को लेकर नया खुलासा किया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जामुन की उत्पत्ति ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण-पूर्व एशिया में नहीं, बल्कि भारत में हुई थी। हिमाचल प्रदेश में मिले 2 करोड़ साल पुराने जीवाश्म इस बात की पुष्टि करते हैं। यह शोध भारत की जैव विविधता को समझने में महत्वपूर्ण है।

· · 3 मिनट

क्या भारत है जामुन का असली जन्मस्थान? नए शोध में हुआ बड़ा खुलासा, मिले 2 करोड़ साल पुराने जीवाश्म

जामुन भारत का बेहद लोकप्रिय और औषधीय गुणों से भरपूर फल माना जाता है।भारत में खासकर गर्मियों में जामुन का फल अधिक खाया जाता है, वहीं आयुर्वेद में भी इसका खासा महत्व बताया गया है। अब जामुन को लेकर एक नई रिसर्च सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि जामुन की उत्पत्ति कहीं किसी अलग देश में नहीं बल्कि भारत में हुई है। इस रिसर्च को जर्नल ऑफ पैलियोजियोग्राफी में प्रकाशित किया गया है। इस रिसर्च के सामने आने के बाद पौधों के विकास और भारत की जैव विविधता को समझने में आसानी मानी जा रही है।

पहले क्या माना जाता था?

जामुन के इतिहास पर नए शोध में भारत की अहम भूमिका सामने आई
जामुन के इतिहास पर नए शोध में भारत की अहम भूमिका सामने आई Photo: Gaon Connection Network

अब तक वैज्ञानिकों का मानना था कि जामुन, जिसे वैज्ञानिक भाषा में सिज़ीगियम (Syzygium) कहा जाता है, उसकी उत्पत्ति ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण-पूर्व एशिया में हुई थी। लेकिन नए शोध में इस पुराने अनुमान को चुनौती दी गई है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि जामुन का इतिहास इससे कहीं ज्यादा पुराना है और भारत इसके विकास का बड़ा केंद्र रहा है।

8 करोड़ साल पुराना इतिहास

जामुन सिर्फ स्वादिष्ट फल नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन जैव विविधता का हिस्सा भी है।
जामुन सिर्फ स्वादिष्ट फल नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन जैव विविधता का हिस्सा भी है। Photo: Gaon Connection Network

अध्ययन के अनुसार, जामुन वंश की शुरुआत करीब 80 मिलियन वर्ष (8 करोड़ साल) पहले पूर्वी गोंडवाना क्षेत्र में हुई थी। उस समय भारत एक अलग भूभाग था और बाद में एशिया से जुड़ा। वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत इस पौधे के शुरुआती विकास और विविधता का प्रमुख केंद्र रहा।

हिमाचल प्रदेश में मिले 2 करोड़ साल पुराने जीवाश्म

हिमाचल प्रदेश में मिले करोड़ों साल पुराने जीवाश्मों से जामुन के विकास का खुलासा।
हिमाचल प्रदेश में मिले करोड़ों साल पुराने जीवाश्मों से जामुन के विकास का खुलासा। Photo: Gaon Connection Network

इस शोध में हिमाचल प्रदेश के कसौली फॉर्मेशन से करीब 20 मिलियन वर्ष (2 करोड़ साल) पुराने जीवाश्म मिले हैं। इनमें जामुन परिवार के 11 अच्छी तरह संरक्षित पत्तों के जीवाश्म शामिल हैं। इनका नाम Syzygium paleosalisifolium रखा गया है।वैज्ञानिकों ने इन पत्तों की बनावट, नसों के पैटर्न, आकार और आधुनिक पौधों से तुलना कर पुष्टि की कि ये जामुन परिवार से जुड़े हैं।

5.5 करोड़ साल पहले भारत से दुनिया में फैला जामुन

वैज्ञानिकों के अनुसार भारत से दक्षिण-पूर्व एशिया तक फैला जामुन।
वैज्ञानिकों के अनुसार भारत से दक्षिण-पूर्व एशिया तक फैला जामुन। Photo: Gaon Connection Network

शोधकर्ताओं ने पुराने जीवाश्म रिकॉर्ड का भी दोबारा अध्ययन किया। इससे पता चला कि जामुन की यह प्रजाति भारत में करीब 55 मिलियन वर्ष (5.5 करोड़ साल) पहले भी मौजूद थी। यानी भारत में जामुन की उपस्थिति बहुत पुराने समय से रही है। अध्ययन के मुताबिक, जामुन भारत से दक्षिण-पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया की ओर फैला। इससे यह धारणा मजबूत होती है कि भारत केवल जामुन उगाने वाला देश नहीं, बल्कि इसके विकास का मूल केंद्र भी रहा है।

किन संस्थानों ने किया शोध?

जर्नल ऑफ पैलियोजियोग्राफी में प्रकाशित किया
जर्नल ऑफ पैलियोजियोग्राफी में प्रकाशित किया Photo: Gaon Connection Creatives

यह रिसर्च बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोसाइंसेज (BSIP), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST), एसीएसआईआर और नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मिलकर की है। यह अध्ययन Journal of Palaeogeography में प्रकाशित हुआ है। यह रिसर्च सिर्फ जामुन के इतिहास तक सीमित नहीं है। इससे वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि लाखों सालों में पौधे कैसे बदले, जलवायु का उन पर क्या असर पड़ा और भविष्य में जलवायु परिवर्तन का असर किस तरह हो सकता है।

जामुन क्यों है खास फल?

जामुन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह मधुमेह नियंत्रण, पाचन सुधारने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार माना जाता है। अब इसके इतिहास को लेकर भी भारत के लिए गर्व की खबर सामने आई है। नए अध्ययन ने संकेत दिया है कि जामुन का असली विकास केंद्र भारत हो सकता है। यदि आगे भी ऐसे प्रमाण मिलते हैं, तो भारत की जैव विविधता और वनस्पति इतिहास को दुनिया में नई पहचान मिलेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख