शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

किसानों का आधा ब्याज होगा माफ

· · 1 मिनट

किसानों का आधा ब्याज होगा माफ

जयपुर (भाषा)। राजस्थान मेंं किसानों को अवधिपार ऋण चुकाने पर ब्याज में 50 प्रतिशत तक की छूट दी है। सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि यह योजना 30 अप्रैल तक लागू रहेगी। एक जुलाई, 2016 को 10 वर्ष से अधिक के अवधिपार ऋणी किसानों को बकाया अवधिपार राशि जमा कराने पर ब्याज में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी।

किलक के अनुसार 6 वर्ष से अधिक लेकिन 10 वर्ष तक के अवधिपार ऋणी किसानों को 40 प्रतिशत व एक वर्ष से अधिक लेकिन 6 वर्ष तक के अवधिपार ऋणी किसानों को 30 प्रतिशत छूट मिलेगी। सहकारिता मंत्री ने बताया कि इस योजना में ऋणी किसानों के दण्डनीय ब्याज व वसूली खर्च की राशि को माफ किया गया है।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि ऐसे अवधिपार ऋणी किसान जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके परिवारों को किसान की मृत्यु तिथि से सम्पूर्ण ब्याज, दण्डनीय ब्याज व वसूली खर्च को पूरी तरह माफ कर राहत दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस योजना का फायदा 36 प्राथमिक भूमि विकास बैंकों और उनकी 133 शाखाओं के माध्यम से ऋण लेने वाले किसानों को मिलेगा।

किलक ने प्रदेश के किसानों का आह्वान किया है कि योजना की तय अवधि में ऋण जमा कराकर छूट का लाभ उठाएं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख