शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

नीति आयोग ने लांच किया ‘इंडिया इनोवेशन इंडेक्स’

· · 1 मिनट

नीति आयोग ने लांच किया ‘इंडिया इनोवेशन इंडेक्स’

नई दिल्ली (आईएएनएस)। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने गुरुवार को देश के पहले इनोवेशन इंडेक्स की वेबसाइट लांच कर दी। इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में देश के सभी राज्यों की वहां होने वाले नावाचारों के आधार पर रैंकिंग की जाएगी।

इंडिया इनवोशन इंडेक्स की वेबसाइट लांच करने के बाद उन्होंने कहा, ”यह अपनी तरह की पहली वेबसाइट होगी, जहां ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) के संकेतकों और भारत केंद्रित विभिन्न राज्यों के आंकड़ों को साथ-साथ रखा जाएगा।” नीति आयोग की वेबसाइट पर इस पोर्टल का लिंक होगा।

एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है, ”इस वेबसाइट पर प्रदर्शित आंकड़े न सिर्फ जीआईआई के सापेक्ष आंकड़ों की कमी की पूर्ति करेंगे बल्कि इंडियन इनोवेशन इंडेक्स के प्राथमिक स्रोत भी होंगे।” आद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) और देश के अग्रणी उद्योग मंडल सीआईआई के साथ संयुक्त रूप से इंडिया इनोवेशन इंडेक्स लांच किया गया। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत बीते वर्ष 128 देशों की सूची में 66वें स्थान पर रहा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख