शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Women Saftey: यूपी में 25 नए वन स्टॉप सेंटर शुरू करेगी सरकार, जानिए क्या है ये योजना?

One Stop Centre: योगी सरकार अप्रैल महीने में प्रदेश में 25 नए वन स्टॉप सेंटर की शुरुआत कर रही है। इससे कुल सेंटरों की संख्या 121 हो जाएगी। ये सेंटर पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर आवास, चिकित्सा, गाइडेंस, कानूनी और पुलिस सहायता मुहैया कराते हैं। लखनऊ, जौनपुर, सोनभद्र और गौतमबुद्ध नगर में दो-दो केंद्र खुलेंगे।

· · 2 मिनट

Women Saftey: यूपी में 25 नए वन स्टॉप सेंटर शुरू करेगी सरकार, जानिए क्या है ये योजना?

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण को और मजबूत करने के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। अप्रैल महीने में प्रदेश में 25 नए वन स्टॉप सेंटर शुरू किए जाएंगे, जिससे कुल संख्या 96 से बढ़कर 121 हो जाएगी। इससे महिलाओं को संकट के समय और तेजी से मदद मिल सकेगी, खासकर उन जिलों में जहाँ इसकी सबसे ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही है।

क्या होते हैं वन स्टॉप सेंटर?

One Stop Centre की एक तस्वीर
One Stop Centre की एक तस्वीर

इन वन स्टॉप सेंटरों की खास बात यह है कि यहाँ महिलाओं को एक ही जगह पर हर तरह की मदद मिलती है। घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की परेशानी झेल रही महिलाओं को यहाँ अस्थायी रहने की सुविधा, इलाज, काउंसलिंग, कानूनी मदद और पुलिस सहायता एक ही छत के नीचे दी जाती है। इससे पीड़ित महिलाओं को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता और उन्हें तुरंत राहत मिलती है।

कहाँ-कहाँ खोले जाएंगे सेंटर?

पुलिस सुरक्षा में महिलाएँ
पुलिस सुरक्षा में महिलाएँ

सरकार ने इन केंद्रों का विस्तार कई जिलों में किया है। लखनऊ, जौनपुर, सोनभद्र और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में सबसे ज्यादा दो-दो नए सेंटर खोले जाएंगे, जबकि अयोध्या, मेरठ, प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी, अलीगढ़, आजमगढ़, उन्नाव, बहराइच, लखीमपुर खीरी जैसे कई जिलों में एक-एक नया सेंटर शुरू होगा। साथ ही हर सेंटर पर एक वाहन की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुँचाई जा सके।

प्रदेश में सुरक्षा और भरोसे का माहौल जरूरी

क्या-क्या मिलती है सुविधाएं?
क्या-क्या मिलती है सुविधाएं?

यह योजना पहले से ही काफी प्रभावी साबित हुई है। अब तक इन सेंटरों के जरिए करीब 2.39 लाख मामलों में महिलाओं को सहायता दी जा चुकी है। इससे साफ है कि यह पहल महिलाओं के लिए बहुत मददगार रही है। नए सेंटर खुलने से प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षा और भरोसे का माहौल और मजबूत होगा और जरूरत के समय उन्हें तुरंत सहायता मिल सकेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख