शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

फडणवीस अगर हमारे खिलाफ आरोप लगाते रहे तो उन्हें ‘घर’ भेजा जाएगा: शिवसेना

· · 1 मिनट

फडणवीस अगर हमारे खिलाफ आरोप लगाते रहे तो उन्हें ‘घर’ भेजा जाएगा: शिवसेना

मुंबई (भाषा)। शिव सेना ने अपनी सहयोगी पार्टी BJP के खिलाफ तेवर कड़े करते हुए सोमवार को कहा कि अगर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में उनके खिलाफ आरोप लगाते रहे तो उन्हें ‘घर वापस’ भेज दिया जाएगा।

फडणवीस शनिवार को BJP की रैली के दौरान शिवसेना पर जम कर बरसे थे जिससे नाराज शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा, ‘‘BJP पिछले 28 वर्षों से राम मंदिर बनाने की बात करते आ रहे हैं और समान नागरिक संहिता के नाम पर लोगों को धोखा दे रहे हैं। अब उनका मुंबई को अमीर लोगों के हाथ में देने का इरादा है। अगर मुख्यमंत्री शिवसेना के खिलाफ घटिया आरोप लगाते रहे तो अभी तो सिर्फ उनका गला खराब हुआ है लेकिन कल उन्हें घर वापस भेजा जाएगा।”

उनका संकेत शिवसेना के खिलाफ बोलते हुए फडणवीस का गला खराब होने की तरफ था। शिवसेना ने कहा कि उनकी पार्टी ने महानगर के लिए जो काम किया है वही उसकी जीत का मंत्र है और उसे चुनाव जीतने के लिए गुंडे तथा उगाही करने वालों की आवश्यकता नहीं है।

संपादकीय में आरोप लगाया गया है, ‘‘उत्तर प्रदेश और गोवा जैसे राज्यों में गुंडों और अपराधियों को प्रवेश देने के लिए फडणवीस की पार्टी ने विशेष खिड़की खोल रखी है जबकि महाराष्ट्र में इन्होंने ऐसे लोगों को शामिल करने के लिए पूरा दरवाजा ही खोल दिया है। एक प्रमाणपत्र दिखाएं कि आप बलात्कारी हैं, हत्यारे हैं या भ्रष्ट हैं और पार्टी में शामिल हो जाएं।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख