सोमवार, 30 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भारत की ताकत का आधार स्तंभ है एकता

· · 1 मिनट

भारत की ताकत का आधार स्तंभ है एकता

नई दिल्ली (भाषा)। एकता को भारत की ताकत का आधार स्तंभ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि एक एनसीसी कैडेट का जीवन वर्दी, परेड और शिविरों से परे होता है क्योंकि इसमें मिशन की भावना होती है।

प्रधानमंत्री ने यहां राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी का अनुभव भारत, उसकी शक्ति और विविधता की झलक देता है। उन्होंने कहा कि दुनिया हैरान होती है कि भारतीय इतने धर्मों, 100 से अधिक भाषाओं, 1500 बोलियों और विभिन्न परंपराओं और खानपान के बावजूद एकता के सूत्र में कैसे बंधे हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘यह हमारे देश की ताकत है।” उन्होंने कहा कि कोई शासक, राजा या सरकारें देश नहीं बनाते बल्कि देश उसके नागरिकों, युवाओं, किसानों, विद्वानों, वैज्ञानिकों, श्रमशक्ति और संतों से बनता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट भारत के भविष्य को लेकर विश्वास पैदा करते हैं और हमारे युवाओं की शक्ति के बारे में गौरवान्वित करते हैं।

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में एनसीसी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने डिजिटल लेनदेन की ओर बढ़ने की मुहिम को भी जारी रखने का आह्वान किया।

मोदी ने रैली में शामिल नौजवानों का आह्वान किया कि वे भीम ऐप डाउनलोड करें और नकदीरहित अर्थव्यवस्था में योगदान दें। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट को अपने आसपास के लोगों को डिजिटल भुगतान के बारे में शिक्षित बनाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘नोटों की छपाई, परिवहन और एटीएम आदि पर खर्च होने वाले पैसे को बचाकर उसे गरीबों के कल्याण में इस्तेमाल किया जा सकता है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख