गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Kharif Season की तैयारी शुरू: हरियाणा कृषि मेले में मिलेंगी नई किस्में और खेती की तकनीकें, जानिए तारीख

हिसार जिले के इस मेले में हरियाणा के साथ-साथ कई दूसरे राज्यों के किसान भी हिस्सा लेंगे। किसानों को खेती की नई तकनीक सिखाने और उन्नत बीजों की जानकारी देने के लिए यह मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कृषि वैज्ञानिक, उद्यमी और कई निजी संस्थाएं भी शामिल होंगी साथ ही उन्नत खेती की झलक देखने को मिलेगी।

· · 2 मिनट

Kharif Season की तैयारी शुरू: हरियाणा कृषि मेले में मिलेंगी नई किस्में और खेती की तकनीकें, जानिए तारीख

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 23 और 24 मार्च को दो दिवसीय खरीफ कृषि मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की नई और उन्नत किस्मों, खेती की नई तकनीकों, कृषि यंत्रीकरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जानकारी देना है। मेले में कृषि वैज्ञानिक, उद्यमी और निजी संस्थाएं भाग लेंगी और किसानों के लिए फसल उत्पादन तकनीक, कीट व रोग से बचाव, जल संरक्षण, मिट्टी की सेहत, बागवानी, पशुपालन और मधुमक्खी पालन से जुड़ी प्रदर्शनियाँ लगाई जाएँगी। इसके अतिरिक्त, किसान खेती के नए यंत्र, उन्नत बीज और जैविक उत्पाद भी देख सकेंगे। मेले का एक मुख्य आकर्षण ‘वैज्ञानिक-किसान संवाद’ कार्यक्रम होगा, जहाँ किसान अपनी समस्याओं का समाधान सीधे विशेषज्ञों से पा सकेंगे।

नई किस्मों की मिलेगी जानकारी

आमदनी बढ़ाएंगी मक्का की नई किस्में
आमदनी बढ़ाएंगी मक्का की नई किस्में Photo: Gaon Connection Creatives

इस मेले का मुख्य लक्ष्य किसानों को खरीफ फसलों की नई और उन्नत किस्मों की जानकारी देना है। इसके अलावा प्राकृतिक संसाधनों को बचाने और खेती में मशीनों (कृषि यंत्रीकरण) के इस्तेमाल के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। मेले में मौजूद वैज्ञानिक किसानों को धान, कपास, बाजरा, दलहन और तिलहन की उन्नत किस्मों और उनके सही प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताएंगे।

कीटों व रोगों से बचाव के बारे में होंगी प्रदर्शनियाँ

Kharif Season की फसलों का बचाव के तरीके
Kharif Season की फसलों का बचाव के तरीके Photo: Gaon Connection Creatives

किसानों के फायदे के लिए मेले में कई तरह की प्रदर्शनियाँ लगाई जाएँगी। इनमें मुख्य रूप से फसल उत्पादन तकनीक, कीट व रोग से बचाव, जल संरक्षण, मिट्टी की सेहत, बागवानी, पशुपालन और मधुमक्खी पालन से जुड़ी प्रदर्शनियाँ शामिल होंगी। इसके साथ ही किसान मेले में खेती के नए यंत्र (मशीनें), उन्नत बीज, जैविक उत्पाद और कृषि आधारित उद्योगों के स्टाल भी देख सकेंगे। इस कृषि मेले का मुख्य आकर्षण ‘वैज्ञानिक-किसान संवाद’ कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में किसान खेती में आने वाली अपनी समस्याओं को सीधे विषय-विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के सामने रख सकेंगे और उनसे समाधान पा सकेंगे।

देश भर के किसानों के लिए मौका

मेला परिसर में एग्रो इंडस्ट्रीयल प्रदर्शनी के लिए लगाए जाने वाले स्टालों की बुकिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। मेले में आने वाले सभी किसानों और आम लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा उचित प्रबंध किए जाएंगे। यह मेला न केवल हरियाणा के किसानों के लिए बल्कि अन्य राज्यों के किसानों के लिए भी एक मूल्यवान मंच प्रदान करेगा, जिससे कृषि ज्ञान का आदान-प्रदान बढ़ेगा और राष्ट्रीय स्तर पर कृषि विकास को गति मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर मेले का लाभ उठाएं, ताकि खेती को टिकाऊ और अधिक मुनाफे वाला बनाया जा सके।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख