Gold Silver Price: सोना चाँदी की कीमतों में भारी गिरावट, देखें आज का भाव
सोने और चांदी की कीमतों में आज, 6 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने की कीमत अब 1,54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी की कीमत भी 100 रुपये प्रति किलो गिरकर 2.99 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। शादी के मौसम में यह स्थिति खरीददारों के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
Sona Chandi Aaj Ka Bhaav: 6 फरवरी 2026 को सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों की उथल-पुथल के बाद, बाजार में स्थिरता और मामूली गिरावट देखी जा रही है। शादी-ब्याह के सीजन में यह गिरावट आम खरीदारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। यह दाम कल बाजार बंद होने के समय और आज के शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं।
गिरीं सोने की कीमतें
आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 1,54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जो कल के मुकाबले 10 रुपये कम है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऊंचे दामों पर निवेशकों द्वारा की गई प्रॉफिट बुकिंग की वजह से रेट्स में यह ठहराव आया है। 22 कैरेट सोना 1,41,540 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,15,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और बैंगलोर जैसे शहरों में भी सोने के भावों में मामूली कमी देखी गई है।
चाँदी का बाजार शांत
चांदी के बाजार में भी आज शांति है। कल के मुकाबले चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलो की मामूली गिरावट आई है। फिलहाल चांदी 2.99 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर टिकी हुई है। फरवरी की शुरुआत में चांदी 3.50 लाख रुपये तक पहुंच गई थी, जिसके मुकाबले अभी के दाम काफी कम हैं। 1 ग्राम चांदी 299.90 रुपये, 100 ग्राम चांदी 29,990 रुपये और 1 किलोग्राम चांदी 2,99,900 रुपये में बिक रही है। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में चांदी के भाव एक समान हैं।
देखते हैं अलग-अलग शहरों में सोने का क्या रेट चल रहा है-
मदुरै में आज सोने की कीमत
मदुरै में आज सोने की कीमतद 24 कैरेट सोने का रेट 15,404 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 14,120 प्रति ग्राम और 16 कैरेट सोने का भाव 12,100 प्रति गआम चल रहा है।
जयपुर में सोने का भाव
जयपुर में आज सोने की कीमत 24 कैरेट की 15,456 प्रति गाम है, वहीं 22 कैरेट सोने के लिए 14,169 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 11,596 प्रति ग्राम है।
दिल्ली में सोने की कीमतें
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 15,456 प्रति ग्राम है, 22 कैरेट सोने का रेट 14,169 है। वहीं, 18 कैरेट सोने के लिए 11,596
अहमदाबाद में सोने की कीमतें
अहमदाबाद में आज सोने की कीमत, सोने के लिए 24 कैरेट सोने के लिए 15,446 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए 14,159 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए 11,586 प्रति ग्राम का रेट चल रहा है।




