शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि होंगे 40 आदिवासी

· · 1 मिनट

गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि होंगे 40 आदिवासी

नई दिल्ली (भाषा)। सरकार ने राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से 40 आदिवासियों को आमंत्रित किया है।

गणतंत्र दिवस की परेड और बीटिंग रिटरीट समारोह को देखने के अलावा उन्हें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का मौका भी मिलेगा। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इन 40 आदिवासी अतिथियों को दिल्ली और आसपास की सैर पर भी ले जाया जाएगा।

परेड लगभग 95 मिनट तक चलेगी जिसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार के विभागों की झांकियां और खुली जीप में बैठे राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त 21 बच्चे भी इसमें शामिल होंगे।

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे अबु धाबी के शहजादे और संयुक्त अरब अमीरात में सैन्य बलों के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख