शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

एक महीने में 50 फीसदी बढ़ी टमाटर की कीमत

· · 1 मिनट

एक महीने में 50 फीसदी बढ़ी टमाटर की कीमत

लखनऊ। टमाटर के दाम पिछले एक महीने में 50 फीसदी बढ़कर 62 रुपए किलो हो गये हैं। पिछले वर्ष इसी समय के मुकाबले तो प्याज के दामों में 100 फीसदी से ज्यादा वृद्धि है।

देश की सबसे बड़ी सब्ज़ी मंडियों से एक दिल्ली की आज़ादपुर मंडी में टमाटर की होलसेल कीमत पिछले महीने के 41 रुपए के मुकाबले अभी 62 रुपए तक चल रही है।

सरकार के मुताबिक है कि नई फसल आने के साथ कीमतें नरम पड़ने की संभावना है। टमाटर की कीमतें देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ी हैं, वहीं खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि आवश्यक जिंसों की उपलब्धता और जरूरी उपायों की समीक्षा चल रही है।

तेरह करोड़ तन सालाना उत्पादन के साथ भारत, चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक देश है। बिहार, कर्णाटक व उत्तर प्रदेश तीन सबसे बड़े टमाटर उत्पादक राज्यों में से हैं।

सरकारी बयान के मुताबिक पिछले सप्ताह प्याज और टमाटर की कीमतों में मामूली वृद्धि व्यापक तौर पर दक्षिणी राज्यों से आपूर्ति में बाधा के कारण हुई है। दक्षिणी राज्यों से आपूर्ति में बाधा का कारण पिछले एक सप्ताह के दौरान वहां भारी बरसात का होना है।

बढ़ती कीमतों पर सरकार की नज़र

केन्द्र ने कहा कि वह विगत कुछ दिनों में प्रतिकूल मौसम को देखते हुए आवश्यक कमोडिटी की दरों पर दबाव के मद्देनजर मांग एवं आपूर्ति की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है। बयान में कहा गया है, कि मांग और आपूर्ति के अंतर के कारण सितंबर से दिसंबर के दौरान कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। सरकार कीमतों में असामान्य वृद्धि को रोकने और आवश्यक जिंसों की पर्याप्त उपलब्धता को सुनिश्चित करने व तत्काल कार्रवाई के लिए राज्य सरकारों के साथ काम कर रही है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख